Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मशहूर खिलाड़ी की पत्नी जवान दिखने के लिए अपने खून से जो करती है, वो रूह कंपा देने वाला है!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महिलाएं खूबसूरत और जवान दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करतीं। महंगी क्रीमों से लेकर महंगे पार्लर तक लाखों रुपए अपनी खूबसूरती  को बनाएं रखने के लिए खर्च करती है।

चाहे खाने पीने की आदत हो या जिम जाना सभी बातों का अपनी सुंदरता के लिए  बखूबी  ख्याल रखती है। कई बार महिलाएं अपनी खूबसूरती को पाने के चक्कर में सारी हदें पार कर जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।

लंदन की एक मॉडल हमेशा जवां दिखने के कुछ ऐसा करती है जिसकी लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। यह मॉडल सुंदर दिखने के लिए खून से बनी एंटी एजिंग क्रीम लगाती हैं। यह मॉडल कोई और नहीं, मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम हैं।

विक्टोरिया बेकहम किसी और के खून से नहीं बल्कि अपने ही खून से बने एंटी एजिंग मॉइश्चराईजर का प्रयोग करती हैं। बता दें  इस एंटी एजिंग मॉइश्चराईजर की निर्माता भी वही हैं इसे बनाने में उन्होंने करीब 200 पाउंड यानी करीब 1 लाख रुपए की धनराशि खर्च की है।

विक्टोरिया बेकहम ने इस बात का खुलासा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए किया कि वो काफी लंबे समय से बारबरा स्टर्म के एंटी एजिंग कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल कर रही हैं।

विक्टोरिया ने बताया कि डॉ.बारबरा ने उनके खून का सैंपल लिया और फिर उनकी कोशिकाओं से ही हीलिंग फैक्टर्स बनाए  यह मृत त्वचा को दोबारा पुनर्जीवित करता है और  साथ ही एक अच्छा दर्द निवारक भी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending