Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महागठबंधन में जगह न मिलने के बाद कांग्रेस ने उठाया ये बड़ा कदम!

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सीटों पर मिली जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने महागठबंधन बना लिया। चौंकाने वाली बात यह नए महागठबंधन में दोनों ही दलों ने कांग्रेस का पत्ता साफ कर दिया।

सपा-बसपा के गठबंधन के एक दिन बाद कांग्रेस ने भी आम चुनाव को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस बार लोकसभा में चुनाव में कांग्रेस सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

आजाद ने बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया, “हम लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर लड़ेंगे। हम पूरी तरह से तैयार हैं और जैसे 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में नंबर एक पार्टी बनकर उभरी थी, वैसे ही 2019 में फिर से उभरेगी।”

कांग्रेस नेता ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक बैठक के बाद बात की। उन्होंने कहा, “हमने पहले भी कहा था कि हम हर उस पार्टी के साथ चलने के लिए तैयार हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना चाहती है। लेकिन, हम किसी को मजबूर नहीं कर सकते। उन्होंने (सपा-बसपा ने) इस अध्याय को बंद कर दिया है, इसलिए हम अपने बलबूते भाजपा को हराने की लड़ाई जारी रखेंगे।”

सपा और बसपा ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा था कि वे कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्रों अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवार नहीं उतारेंगी। इसके अलावा गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखा गया है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending