Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में किशोर ने फांसी लगाई

Published

on

लखनऊ,उत्तर-प्रदेश,राजधानी,आत्महत्या,रामलक्ष्मण-प्रसाद,मानकनगर

Loading

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी के मानकनगर इलाके में रविवार रात एक किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि किशोर की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है।

मानकनगर के रामनगर निवासी होटल कर्मचारी रामलक्ष्मण प्रसाद अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार की रात को उसका बेटा 15 वर्षीय सुधीर और उसकी बहन घर पर मौजूद थे, जबकि रामलक्ष्मण प्रसाद होटल में था। रात को सुधीर खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। देर रात किसी समय में उसने कमरे की छत में लगी धन्नी में चादर के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह जब सुधीर की बहन सोकर उठी और उसने सुधीर को आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने अंदर झांकर देखा तो सुधीर का शव लटक मिला। सूचना पाकर मौके पर मानकनगर पुलिस और सुधीर के पिता भी पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने सुधीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सुधीर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। सुधीर की मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending