Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के विरोध में वेनेजुएला में 80 लाख हस्ताक्षर

Published

on

काराकस,वेनेजुएला,राष्ट्रपति-निकोलस-मदुरो,अमेरिका,ओबामा,ओएएस,एंटी-इंपीरियलिज्म-डे

Loading

काराकस | वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने कहा है कि अमेरिका द्वारा जारी एक फरमान के खिलाफ एक याचिका पर 80 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। दरअसल, अमेरिका ने वेनेजुएला को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती घोषित किया था। समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ द्वारा सोमवार को जारी रपट के अनुसार, “ओबामा ने नौ मार्च को एक आदेश पर हस्ताक्षर किया था, जिसमें कहा गया था कि वेनेजुएला के मौजूदा हालात अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लिए खतरा बन गए हैं। इसलिए मैं इस चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करता हूं।”

मदुरो ने ट्वीट कर कहा, “पूरे देश को धन्यवाद। हम शांति की जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।” मदुरो ने नौ मार्च को ‘बोलिवेरियन एंटी-इंपीरियलिज्म डे’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। वेनेजुएला के अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान में वेनेजुएला से बाहर के लोगों से भी हस्ताक्षर कराए गए हैं। इसमें कई क्षेत्रीय संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। पिछले कुछ महीनों से वेनेजुएला-अमेरिका के संबंध बिगड़ गए हैं। मदुरो ने अमेरिका पर स्थानीय विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर उन्हें सत्ता से हटाने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। लेकिन अमेरिका ने इन आरोपों को ‘बेतुका’ बताया है। मदुरो ने कहा कि पनामा में 10 से 11 अप्रैल को आयोजित अमेरिकी देशों के संगठन (ओएएस) के सम्मेलन के दौरान ये हस्ताक्षर ओबामा को सौंपे जाएंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending