Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गर्लफ्रेंड के चक्कर में 6 साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद था शख्स, अब लौटेगा भारत!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। छह साल से पाकिस्तान की जेल में कैद मुंबई के हामिद निहाल अंसारी को मंगलवार सुबह रिहा कर दिया गया। वह मंगलवार को भारत पहुंचेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हामिद 6 साल पहले अपनी पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड से मिलने फर्जी आईडी के साथ पाकिस्तान पहुंच गए थे।

लेकिन वह पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के हाथ लग गए जिसके बाद सैन्य अदालत ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई। सजा पूरी होने के बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें तीन साल और पाकिस्तानी जेल में बिताने पड़े।

बता दें कि 2012 में कोहट में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिए जाने के बाद अंसारी लापता हो गए थे।

जिसके बाद उनकी मां फौज़िया अंसारी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर हाईकोर्ट को सूचित किया गया कि वह पाकिस्तानी सेना की हिरासत में है और सैन्य अदालत में उनपर मुकदमा चलाया जा रहा है।

भारत ने अंसारी तक राजनयिक पहुंच देने के लिए 96 बार ‘नोट वरबल्स’ जारी किए और उन्हें रिहा करने का निर्णय नई दिल्ली के लगातार दबाव का नतीजा है।

सूत्रों ने बताया कि 16 दिसंबर को उनकी जेल की सजा खत्म हो रही थी। इसे देखते हुए भारत ने पिछले हफ्ते कई स्तरों पर अंसारी की रिहाई और जल्द से जल्द उन्हें भारत भेजने की मांग भी की।

अंसारी को रिहा करने पर राहत व्यक्त करते हुए भारत ने पाकिस्तान से मछुआरों समेत अन्य भारतीय नागरिकों को रिहा करने की मांग की जिनकी सजा पूरी हो चुकी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें पाकिस्तान से एक संदेश मिला है ,कि वे भारतीय नागरिक हामिद को मंगलवार को रिहा कर रहे हैं।

यह हमारे लिए बड़ी राहत की बात है। परिवार के सदस्यों के लिए भी पाकिस्तान की जेल में एक असैन्य भारतीय की कैद खत्म हो रही है।

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending