Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राष्ट्रीय स्तर पर GST और ऑनलाइन कारोबार को लेकर व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन

Published

on

Loading

लखनऊ। राष्ट्रीय स्तर पर युवा और अनुभवी कारोबारियों की संस्था फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच का ओर से एक विशाल धरने का आयोजन किया जा रहा है।

इस धरने में उत्तर प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधियों की तीन मांगे –

1) एकल बिंदु GST

2)  ऑनलाइन कारोबार का विरोध

3) यूपी से मंडी शुल्क खत्म करने के लिए भारत सरकार और यूपी सरकार के विचार करने के लिए ज्ञापन भेजा जाए

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending