Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

PM MODI के आगमन से पहले रायबरेली में कई जगह लगें मोदी विरोधी पोस्टर

Published

on

Loading

तीन राज्यों में कांग्रेस के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बताते चलें कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को तीन राज्य गंवाने पड़े वहीं दो अन्य राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारी का आगाज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली से करने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली आ रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रायबरेली गए थे।

बता दें, ज़िले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले शहर में सपा और स्वराज अभियान ने मोदी-किसान विरोधी और मोदी वापस जाओ के पोस्टर लगवाए हैं।

सीएम योगी के निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा नेताओं ने भी मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री जाकर तैयारियों का जायज़ा लिया है। पीएम मोदी के इस दौरे से पहले शहर में कई जगह सपा व अन्य दलों ने मोदी विरोधी बैनर भी लगाएं हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending