Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताने के बाद लोकसभा स्थगित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी व चार भूतपूर्व तथा निवर्तमान सांसदों के निधन पर शोक जताने के बाद लोकसभा को मंगलवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। शीतकालीन सत्र के लिए संसद के शुरू होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शोक संदेश को पढ़ा। दिवंगत हस्तियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वाजपेयी को जनता का दूरदर्शी नेता और संसद के महानतम नेताओं में से एक बताया।लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायी बना रहेगा।”

उन्होंने वाजपेयी के परिवार के प्रति सदन की सहानुभूति जताई। सदन ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। चटर्जी का कोलकाता में 13 अगस्त को निधन हो गया था।

चार निवर्तमान सांसदों- केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, बेगूसराय के सांसद भोला सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व किशनगंज सांसद मोहम्मद असरारुल हक कासमी व केरल की कांग्रेस इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एम. आई. शानवास को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अनंत कुमार (59) का बेंगलुरु में 12 नवंबर को निधन हो गया था। भोला सिंह का निधन 82 साल की अवस्था में 19 अक्टूबर को दिल्ली में हुआ। बिहार के किशनगंज जिले में 7 दिसंबर को कासमी का निधन अपने घर पर दिल का दौरा पड़ने से हुआ, जबकि शानवास की मौत चेन्नई में 21 नवंबर को हुई।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “सदन को दिन भर के लिए स्थगित किया जाता है। सदन कल (बुधवार को) 11 बजे शुरू होगा।” संसद का शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक जारी रहेगा।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending