Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा नहीं रहीं एशिया की सबसे आकर्षक महिला, इस एक्ट्रेस ने दी करारी शिकस्त!

Published

on

Loading

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की शादी शाही अंदाज में हुई जहां कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

शादी में दोनों ही दुल्हन के जोड़े में बला की खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन शादी के बाद प्रियंका दीपिका से पिछड़ गई हैं। जी हां आपने सही सुना, हाल ही में एशिया की 50 सबसे आकर्षक महिलाओं को लेकर सर्वे हुआ जिसमें दीपिका को एशिया की सबसे खूबसूरत महिला के खिताब से नवाजा गया है।

वहीं मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा को दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। दीपिका-प्रियंका के अलावा पाकिस्तानी एक्ट्रेस महिरा खान चौथे नंबर पर हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल हुए इस सर्वे में टॉप 5 में आलिया भट्ट और दृष्टि धामी लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही थीं।

टीवी शो ‘जमाई राजा’, की एक्ट्रेस निया को इस सर्वे में तीसरा स्थान मिला हैं। तो वहीं सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending