Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बाबरी विध्वंस की 26वीं बरसी पर इकबाल अंसारी ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात!

Published

on

Loading

लखनऊ। 6 दिसंबर 1992 को हिंदूवादी संगठनों द्वारा विवादित ढांचे का विध्वंस कर दिया गया था। 17 साल पुराने इस मामले की सुनवाई कोर्ट में अभी भी जारी है।

गुरूवार को इस मामले में बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि कोर्ट इस मामले का निपटारा जल्द कर दे और दोनों पक्ष इसे मान लें।

आपको बता दें कि छह दिसंबर को हिंदूवादी संगठन शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं जबकि मुस्लिम संगठन इसे यौम ए गम के रूप में मनाते हैं। ये सब कब तक चलता रहेगा… इस पर इकबाल कहते हैं कि कुछ लोग राजनीति करने के लिए ये सब करते रहते हैं।

जब तक शौर्य दिवस मनाया जाता रहेगा… यौमे गम भी मनाया जाएगा। मैं न तो शौर्य दिवस में शामिल होता हूं और न ही यौमे गम में…। इकबाल फिर से दोहराते हैं कि विवाद खत्म हो… लोग शांति से रहें। इसी में सबकी भलाई है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending