Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबियत अचानक बिगड़ी, ले जाया गया अस्पताल!

Published

on

Loading

मुंबई। मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी की तबियत एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ गई। गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में राहुरी कृषि विद्यापीठ में पदविदान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उन्हें अचानक चक्कर आ गया।

गडकरी गिरने ही वाले थे कि राज्यपाल सी विद्य़ासागर ने उन्हें संभाला। फिलहाल गडकरी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों के मुताबिक शुगर लेवल की वजह से उन्हें चक्कर आ गया था।

गडकरी ने भी ट्वीट के जरिए यह बात बताई कि शुगर की वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी लेकिन अब वह ठीक हैं। गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ‘लो शुगर की वजह से थोड़ी तबीयत खराब हुई थी। डॉक्‍टरों ने जांच की है और अब मेरी हालत ठीक है। सभी शुभचिंतकों को बहुत-बहुत धन्‍यवाद।’

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending