Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ईरानी परमाणु समझौते पर सहमति उत्साहजनक : रूस

Published

on

रूस, सर्गेई लावरोव, स्विट्जरलैंड, ईरान, परमाणु समझौते, यूरोपीय संघ, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस , जर्मनी,

Loading

मॉस्को| रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि ईरान और विश्व की छह महाशक्तियों के बीच स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में वार्ता के दौरान परमाणु समझौते पर सहमति काफी उत्साहजनक है। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, लावरोव ने कहा, “यह छह अंतर्राष्ट्रीय वार्ताकारों का सामूहिक कार्य था। इसमें यूरोपीय संघ (ईयू) और यकीनन ईरान के वार्ताकारों ने अहम भूमिका निभाई।”

लावरोव ने कहा, “यह एक राजनीतिक समझौते की रूपरेखा थी, जिसमें सर्वाधिक अहम समस्याओं के प्रमुख समाधान शामिल हैं। इनमें परमाणु संवर्धन, इस्लामी गणराज्य ईरान के वैज्ञानिक और अनुसंधान कार्यक्रम, पारदर्शिता के मुद्दे और जो सहमत बिंदुओं के क्रियान्वयन पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का नियंत्रण शामिल है।” लावरोव ने कहा, “इस समझौते के बदले ईरान पर लागू प्रतिबंध हटाए जाएंगे।”

लावरोव ने कहा, “मैं सुनिश्चित हूं कि इस कार्य के दौरान छह महाशक्तियों और ईरान के विदेश मंत्रियों व उपविदेश मंत्रियों के पास भविष्य में न सिर्फ एक-दूसरे से मिलने का बल्कि इस कार्य को अंतिम परिणति तक पहुंचाने का अवसर होगा।” उन्होंने जोर देकर कहा, “इसकी संभावनाएं बहुत अच्छी हैं।”

लुसाने में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सप्ताह भर से अधिक समय तक चली वार्ता के बाद विश्व शक्तियों के पी5 प्लस1 समूह के देशों -अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस और जर्मनी- व ईरान के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सहमति बन गई, जो भविष्य में परमाणु समझौते का आधार तैयार करेगी। आईएईए के महानिदेशक युकिया अमानो ने कहा कि इस समझौते को अंतिम रूप देने के बाद आईएईए विश्व की छह महाशक्तियों के साथ ईरान के परमाणु समझौते का सत्यापन करने के लिए तैयार है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending