Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह को शादी के 11 दिन में ही चल गया पता, कैसी लड़की हैं दीपिका!

Published

on

Loading

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों ने कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज से शादी की।

शादी के दौरान जहां दीपिका बला की खूबसूरत लग रही थीं वहीं रणवीर भी कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। शादी के बाद दोनों 18 नवंबर को भारत आ गए जहां फैंस द्वारा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुंबई पहुंचने के बाद दोनों सबसे पहले रणवीर के घर गए जहां दीपिका का गृह प्रवेश हुआ इसके बाद यह नया जोड़ा दीपिका के घर चला गया। शादी के बाद हाल ही में दोनों बेंगलुरू में रिशेप्शन पार्टी दी।

इस पार्टी में जाने माने लोगों ने शिरकत की। खबर है कि दोनों दो बार और रिशेप्शन पार्टी देंगे। शादी के 11 दिन बाद रणवीर सिंह ने ऐसा बयान दिया है जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी।

 

सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए ड्रेस में दीपिका को रणवीर देखकर मंत्रमुग्ध हो जाए और उन्होंने दीपिका को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की बता दिया।

रणवीर ने दीपिका की ड्रेस को देखकर उनकी तुलना फ्रीडा काहलो से कर डाली। आपको बता दें कि फ्रीडा मेक्सिको की सबसे चर्चित चित्रकार थी जिन्हें अपनी खूबसूरत तस्वीरें बनाने के लिए जाना जाता है।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending