Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रार्थनाओं के साथ दिल्ली में मनाया गया गुड फ्राइडे

Published

on

नई-दिल्ली,राष्ट्रीय-राजधानी-दिल्ली,जीसस-क्राइस्ट,गिरजाघर

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ईसाई समुदाय के लोगों ने व्रत रखकर और प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया। मान्यता है कि ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट) को आज ही के दिन सूली पर चढ़ाया गया था। सुबह से ही गिरजाघरों में लोगों ने आना शुरू कर दिया। उन्होंने व्रत रखते हुए गिरजाघरों में आकर प्रार्थना की। कुछ लोग परंपराओं के मुताबिक गुड फ्राइडे के 40 दिन पहले से ही व्रत रखना शुरू कर देते हैं।

सेंट सेसिलिया गिरजाघर के पादरी फादर आइरिस फर्ताडो ने कहा, “यह दिन जीसस की मृत्यु के रूप में मनाते हैं। हम चर्च के भीतर और उसके आसपास इस प्रकरण का नाटक के माध्यम से दोबारा से मंचन करते हैं। इसके बाद ही लोग अपना व्रत खोलते हैं।” ‘वे ऑफ द क्रॉस’ इस दिन के सबसे महत्वपूर्ण समारोहों में से एक होता है। इसके तहत ईसा मसीह की माउंट कैल्वरी तक 14 पड़ावों से गुजरने वाली यात्रा का मंचन किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु स्तुति गान करते हुए हर एक पड़ाव पर जाते हैं। पेशे से इंजीनियर ब्राडेन सिल्वेरा ने कहा, “इस दिन लोगों के पापों को माफ करने के लिए जीसस ने सूली पर चढ़कर बलिदान दे दिया था। आज के दिन हम शोक मनाते हैं।” 27 वर्षीय एनी जॉनी ने बताया कि 40 दिनों तक ईसाई लोग अपनी पसंद की चीजें जैसे शराब और मांसाहारी भोजन त्याग देते हैं।

जॉनी ने आईएएनएस से कहा, “हम शाम की प्रार्थना में शरीक होने के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं।” फादर फर्ताडो के मुताबिक शाम की प्रार्थना अपराह्न तीन बजे से शुरू होती है और इसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने कहा, “यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि हम मानते हैं कि इसी समय जीसस की मृत्यु हुई थी।”

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending