Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘शाहरुख’ ने फोन पर दी सलमान को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर अपनी दबंगई की वजह से मशहूर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें शाहरुख ने दी है। धमकी देने के आरोप में शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शाहरुख को करेली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के क्राइम ब्रांच को मोबाइल लोकेशन का सहारा लेना पड़ा जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

अगर आपको भी यह नाम सुनकर लग रहा है कि हम सलमान को धमकी किंग खान ने दी है तो बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं। सलमान को धमकी किंग खान ने नहीं बल्कि शाहरुख गुलाबनबी उर्फ शेरा दी है। धमकी देने के बाद 2 घंटे के भीतर आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

करेली इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में फिल्म अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कुछ दिन पूर्व एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

मुंबई से आई पुलिस टीम का कहना था कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कहीं से सलमान खान का पर्सनल नंबर हासिल कर लिया था। उस नंबर पर फोन करके इन लोगों ने अभिनेता के साथ गाली-गालौच करने के साथ ही उसे जान से मार डालने की धमकी दी थी।

उसके बाद शाहरुख समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी। उनके प्रयागराज में होने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने यहां छापेमारी कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending