IANS News
फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ का ट्रेलर लॉन्च
लखनऊ, 19 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने राम जन्म भूमि पर एक फिल्म का निर्माण किया है।
अयोध्या में 1990 में हुए गोलीकांड के बाद उपजे हालातों पर आधारित फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ का सोमवार को पोस्टर व ट्रेलर लॉन्च किया गया। वसीम रिजवी द्वारा निर्मित यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (22:15)
राजधानी के एक होटल में फिल्म के पोस्टर व ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर वसीम रिजवी ने कहा कि इस फिल्म में किसी समुदाय या फिर धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं किया गया है। समाज में फैली बुराइयों को फिल्म के माध्यम से सामने लाने की कोशिश की गई है। नफरत का माहौल खत्म हो यही फिल्म का उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि वसीम रिजवी ने खुद फिल्म की कहानी लिखी और निमार्ता भी वही (वसीम रिजवी) हैं। साथ ही फिल्म के अधिकतम हिस्सों का फिल्मांकन भी अयोध्या में किया गया है।
उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर व दो नवंबर 1990 में कारसेवकों पर हुए गोलीकांड के बाद जो अयोध्या में हुआ उस पर यह फिल्म आधारित है। फिल्म में एक सदानंद शास्त्री हैं जो रिटायरमेंट के बाद राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के संबंध में सक्रिय हैं। फिल्म में विलेन मौलाना जफर खान पाकिस्तानी एजेंट है, जो विदेशी चंदे पर साजिश करता है। उसे मस्जिद के नाम पर मुसलमानों को भड़काते हुए दिखाया गया है। वह हिन्दू और मुसलमानों में फसाद पैदा करने की कोशिश करता है। अंत में मुसलमान उसकी हकीकत जान लेते हैं और वह देश छोड़ पाकिस्तान भागने पर मजबूर हो जाता है।
फिल्म में वसीम रिजवी भी किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है उससे जुड़े किसी भी पहलू को इस फिल्म में नहीं दिखाया गया है। वसीम ने कहा कि फिल्म के रिलीज होने के समय वे सभी राज्यों में इसे टैक्स फ्री करने के लिए आवेदन करेंगे।
रिजवी ने दोहराया कि हम अयोध्या की विवादित भूमि पर मस्जिद का होना नहीं मानते। उन्होंने कहा कि वहां मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई। अयोध्या में राम का जन्म हुआ, दुनिया इसे जानती है। उन्होंने कहा, “मैंने समझौते की कई बार कोशिश की। मैं कामयाब भले न हुआ हूं, लेकिन नाउम्मीद नहीं हुआ हूं।” रिजवी ने कहा कि किसी धर्म विशेष को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी