IANS News
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के सामने झुकी भारत सरकार : माकपा
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)| मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा कि मोदी सरकार ने कायर की तरह ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है, क्योंकि वाशिंगटन के साथ रणनीतिक गठबंधन में सरकार बंधी हुई है।
माकपा ने अपने मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के संपादकीय में लिखा- “भारत को ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध को कायर की तरह स्वीकार नहीं करना चाहिए।”
माकपा ने कहा, “अमेरिका के पूर्व प्रतिबंध के विपरीत पहली बार एकतरफा प्रतिबंध थोपा गया है। इसके सहयोगी यूके, फ्रांस और जर्मनी ने भी प्रतिबंध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। रूस और चीन ने प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया है।”
संपादकीय में तर्क दिया गया है कि अगर भारत चाहता तो वह ईरान के साथ तेल का व्यापार व अन्य व्यावसायिक निवेश सुनिश्चित करने की दिशा में इन प्रमुख देशों को सहयोग कर सकता था। माकपा ने कहा कि यह भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा का एक जरिया होता।
माकपा ने कहा, “लेकिन मोदी सरकार की अधीनस्थ सहयोगी बनने की उत्कंठा के कारण भारत अमेरिका के साथ रणनीतिक गठबंधन में बंधा हुआ है।”
वाम दल ने मुखपत्र में कहा, “अमेरिकी प्रतिबंध का विरोध करने अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को बचाने के लिए भारत को इस रणनीतिक गठबंधन को तोड़ना होगा, लेकिन मोदी सरकार इस पर नहीं सोच सकती है।”
संपादकीय के अनुसार, भारत ने पहले ही ईरान से तेल आयात में काफी कटौती की है। इस साल मई 2018 में जहां ईरान से तेल का आयात 6,90,000 बैरल रोजाना होता था वहां अगस्त में घटकर 4,00,000 बैरल रोजाना रह गया।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
लाइफ स्टाइल5 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस