Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सोनिया पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Published

on

congress pradarshan

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह की नस्लभेदी टिप्पणी के विरोध में पार्टी के कुछ कार्यकताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुबह लगभग 9.30 बजे नई दिल्ली क्षेत्र में विट्ठल भाई पटेल हाउस के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त एमके मीणा ने बताया कि लगभग 30-32 लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। यह कांग्रेस द्वारा किया गया एकमात्र विरोध प्रदर्शन है लेकिन यदि अन्य प्रदर्शन भी किए जाते हैं तो हम स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्यकर्ताओं ने सिंह के खिलाफ पोस्टर लगाए और नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग भी की।

गिरिराज ने मंगलवार को पटना में संवाददाताओं से कहा था, “यदि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने नाइजीरिया की महिला से शादी की होती और वह महिला श्वेत नहीं होती तो क्या तब भी कांग्रेस उन्हें अपने नेता के रूप में स्वीकार करती?”
हालांकि बाद में अपनी इस टिप्पणी पर चौतरफा आलोचना झेलने के बाद गिरिराज ने इस पर खेद व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने यह टिप्पणी अनौपचारिक बातचीत के दौरान की थी।

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending