IANS News
मोदी ने 5 राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई दी
नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और केरल को स्थापना दिवस पर बधाई दी। देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य मध्य प्रदेश को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि राज्य में बीते 15 वर्षो में अद्भुत विकास हुआ है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मध्य प्रदेश देश का दिल है और यह हमेसा से देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाता है।”
मोदी ने केरल पिरवी के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंन ेराज्य के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।
मोदी ने कहा, “केरल पिरवी की शुभकामनाएं। केरल की संस्कृति अद्भुत है और इस राज्य ने हमेशा मानव सशक्तीकरण पर जोर दिया है। यहां के लोगों ने भारतवासियों में बहुत गर्व भरा है। भगवान आने वाले समय में उनकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करे।”
मोदी ने हरियाणा को साहस, परिश्रम और समर्पण का राज्य बताते हुए कहा, “हरियाणा की भूमि ने भारत को किसान और सैनिक दिए।”
मोदी ने छत्तीसगढ़ की कल्पना और निर्माण के लिए दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रेय देते हुए कहा, “समय के साथ छत्तीसगढ़ विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में विकसित हुआ है।”
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के लोगों को उज्जवल बताते हुए कहा कि इस राज्य के लोगों ने खुद को विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किया है।
मोदी ने कहा, “कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर कर्नाटक की मेरी बहनों और भाइयों को नमस्कार। मैं राज्य के लोगों की खुशी और कल्याण की प्रार्थना करता हूं।”
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
मुख्य समाचार1 day ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
प्रादेशिक2 days ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल2 days ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला
-
नेशनल1 day ago
दलित राजनीति का ‘नगीना’ बने चंद्रशेखर
-
नेशनल1 day ago
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
-
नेशनल3 days ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान
-
नेशनल3 days ago
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
-
नेशनल2 days ago
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: बस में सवार यात्रियों ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर, ‘लगा आज जिंदा नहीं बच पाऊंगा’