Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नहीं रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता मदनलाल खुराना

Published

on

Loading

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का शनिवार देर रात 11 बजे उनका निधन हुआ है। वे 82 साल के थे। मदन लाल खुराना लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्‍ली के सर गंगा राम अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित अपने मकान में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने ट्विटर के जरिए दी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

खुराना को वर्ष 2011 में ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद से ही उनकी सेहत खराब चल रही थी। डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे थे। दिल्ली सरकार ने खुराना के निधन पर दो दिन की शोक की घोषणा की है।

मदन लाल खुराना बीजेपी के कद्दावर नेता थे। दिल्ली की राजनीति में वह लंबे समय तक सक्रिय रहे। वे 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। 2001 में उन्हें राजस्थान का राज्यपाल भी बनाया गया था।

मदन लाल खुराना का जन्म पाकिस्तान में 15 अक्टूबर 1936 को हुआ था। ब्रिटिश राज में ये इलाका अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर में पड़ता था।

नेशनल

ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस

Published

on

Loading

रायबरेली। रायबरेली में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। गृह मंत्री अमित शाह ने मनोज पांडेय को पार्टी की पटका पहना कर भाजपा में शामिल कराया। बता दें कि रायबरेली से कांग्रेस ने राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी ने उनके खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।

इससे पहले बीजेपी ज्वाइन करने के सवाल पर मनोज पांडे ने कहा कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं है। जल्द ही आप सबके सामने स्थितियां साफ हो जाएंगी। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अपनी रायबरेली रैली के बाद समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज पांडे के आवास पर गए थे। उनके साथ भाजपा के रायबरेली प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह भी थे।

फरवरी में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पांडे के आवास पर अमित शाह की यात्रा के बाद ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी।

Continue Reading

Trending