Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया के राष्ट्रपति चुनाव में बुहारी निर्वाचित

Published

on

Loading

अबुजा| नाइजीरिया में विपक्षी ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस के उम्मीदवार मुहम्मद बुहारी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत गए हैं। उनके निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा बुधवार को की गई। यह पहली बार है जब देश के राष्ट्रपति चुनाव में किसी विपक्षी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इससे पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने हार स्वीकार करते हुए कहा था कि उन्होंने देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के अपने वादे को पूरा किया है।

स्वतंत्र राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक घोषणा के पूर्व ही जोनाथन ने बुहारी को चुनाव जीतने के लिए बधाई दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में बुहारी को 15,424,921 मत मिले, जबकि जोनाथन को 12,853,162 मत मिले। बुहारी ने जोनाथन को 2,571,759 मतों के अंतर से हराया।

नाइजीरिया के पूर्व सैन्य शासक बुहारी ने साल 2003-2011 के बीच भी राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह तीन बार इसमें विफल रहे।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending