Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका से पहले इन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं रणवीर सिंह, 14 की उम्र में हुआ था पहला प्यार

Published

on

Loading

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी ‘दीपवीर’ यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह 14 नवंबर को सात फेरे लेने वाले है। अन्य बॉलीवुड स्टार्स की तरह रणवीर सिंह भी अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। हेमा मालिनी की बेटी आहना से लेकर अनुष्का शर्मा तक, वह कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने कॉलेज के दिनों में कुछ समय के लिए हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल को डेट किया था। ये रिश्ता आगे चल न सका और आहना ने साल 2014 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी कर ली।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बॉलीवुड में रणवीर कि डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ थी। उस दौरान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लंबे समय तक डेट किया, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ और ‘दिल धड़कने दो’ मूवी में भी साथ नजर आएं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

2013 में रिलीज हुई ‘लुटेरे’ फिल्म की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी रणवीर सिंह के अफेयर की खबर सामने आई थी। हालांकि रणवीर ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि सोनाक्षी उनकी अच्छी दोस्त हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गौरतलब हैं कि रणवीर-दीपिका के बीच अफेयर की शुरूआत 2013 में ”गोलियों की रासलीला: रामलीला” के सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के अलावा ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में साथ काम किया है। दोनों की ऑफ और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया है।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending