Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

राजनीति

इन नेताओं ने अपनी पढ़ाई के बारे में बोला था झूठ, आखिरी नाम जानकर रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

भारतीय राजनेताओं की पढ़ाई और उनकी डिग्री देश के लिए शोध का विषय है। शोध इसलिए क्योंकि इनकी डिग्रियों पर जमी भ्रम की परत इतनी मोटी है कि उसकी हकीकत जानने के लिए हड़प्पा की तरह खुदाई करनी पड़ेगी। बहरहाल, आज हम आपको कुछ ऐसे नेताओं की डिग्री के विषय मे बताएंगे जिसे जानने की जिज्ञासा पूरे देश भर के मन मे है। यहां हम आपको कोई मेहनत नही कराएंगे क्योकि हमारी टीम ने पहले ही हड़प्पा के तर्ज पर डिग्री की हकीकत खुदाई करके पता कर ली है। हालांकि डिजिटल जमाने मे हमें मिट्टी की परतों की नहीं बल्कि गूगल बाबा के भंडार की खुदाई करनी पड़ी जो थोड़ा आसान था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

वरुण गांधी – भाजपा नेता वरुण गांधी का दावा था कि उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। हकीकत निकलकर आई कि उन्होंने अपनी पढ़ाई डिस्टेंस लर्निंग के जरिए पूरी की थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ममता बनर्जी – 1991 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा था कि उनके पास ईस्ट जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से डॉक्ट्रेट की उपाधि है। सच सामने आया कि इस तरह की कोई डिग्री अस्तित्व में ही नहीं है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

स्मृति ईरानी – मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का दावा था कि उनके पास येल यूनिवर्सिटी की डिग्री है। बाद में सच्चाई सामने आई कि उन्होंने अन्य सांसदों के साथ महज 6 दिन का एक कोर्स किया था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

लालू की बेटी मीसा भारती – लालू की बेटी मीसा भारती ने अपने फेसबुक पेज पर फोटो डालते हुए दावा किया कि उन्होंने हार्वड यूनिवर्सिटी में लेक्चर दिया। इस दावे की हवा निकालते हुए हार्वड ने सफाई दी कि मीसा ने कोई लेक्चर नहीं दिया। वो वहां महज दर्शक के तौर पर मौजूद थीं। मीसा पटना मेडिकल कॉलेज से MBBS हैं, और अपनी क्लास की टॉपर भी रही हैं। जबकि 121 सांसद 12वीं या उससे कम पढ़े लिखे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending