Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सगाई के बाद भी प्रियंका चोपड़ा का दीवाना निकला ये हॉलीवुड स्टार

Published

on

Loading

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड से हॉलिवुड में हर कोई जानता हैं। वो ऐसी शख्शियत हैं, जो किसी भी इवेंट का हिस्सा बनती हैं तो उनकी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के कारण लोग उन पर से नजरें नहीं हटा पाते।

प्रियंका की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रही  है। ये फोटो गोल्डन हार्ट अवॉर्ड्स 2018 शो की हैं, जहां हॉलिवुड स्टार ह्यू जैकमैन प्रियंका से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। स्टार ह्यू जैकमैन की वाइफ देबोर्रा-ली फर्नेस के साथ अवॉर्ड शो में शरीक हुए थे।

दरअसल, इस कार्यक्रम के दौरान प्रियंका और देबोर्रा-ली फर्नेस की भी मुलाकात हुई। दोनों जब हाथ मिला रही थीं। उसी दौरान उनकी फोटो ले ली गई। लेकिन जब फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई तो लोगों की नजर पास की कुर्सी पर बैठे एक्टर ह्यू जैकमैन पर गई, जो प्रियंका चोपड़ा को देखते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद लोगों ने इस फोटो को तेजी से शेयर किया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास कई और हॉलीवुड प्रोजक्ट्स लाइनअप हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending