Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजस्थान विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 75 नामों की सूची, ये उम्मीदवार होंगे टिकट के दावेदार

Published

on

Loading

राजस्थान : विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी राज्यों में सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में कांग्रेस ने 75 नामों पर मुहर लगी हैं। इस लिस्ट के जरिए नेताओं को एक इशारा मिल चुका है कि जिताऊ को ही कांग्रेस अपना चेहरा बनाएगी। साथ ही सामने आई लिस्ट में राहुल गांधी की बात भी बिल्कुल सही साबित हो रही है। जिसमें उन्होंने कहा था कि एक भी पैराशूट उम्मीदवार नहीं आएगा।

कांग्रेस की 75 सीटों पर नाम हुए फाइनल – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की पहली लिस्ट अब 20 से 25 अक्टूबर तक घोषित कर दी जाएगी। कांग्रेस में लगातार चल रही बैठकों और दिल्ली में चल रहे मंथन के बाद 75 सीटें ऐसी है, जिनपर अंतिम मुहर लग गयी है।

हालांकि पहली लिस्ट में 50 नामों के आने की ही संभावना है, लेकिन तमाम 75 नेताओं को दिल्ली से इशारा मिल गया है, और ये नेता अपने क्षेत्र में प्रचार में जुट गए है। कांग्रेस अपनी पहली सूची में अधिकतर दिग्गजों के नाम जारी करेगी, ताकि शुरूआत में कोई विरोध ना हो।इसके अलावा वर्तमान और पूर्व विधायक मंत्रियों के नामों को भी सूची में शामिल किया गया है।

सूची में महिला और मुस्लिम समीकरणों का भी ख्याल रखा गया है। सूची से एक और महत्वपूर्ण बात निकल कर सामने आ रही है इस बार टिकट में कांग्रेस किसी विशेष फॉर्मूले पर काम करने की बजाय केवल जिताऊ उम्मीदवार पर ही दांव खेलने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कांग्रेस इस बात पर खास ध्यान रख रही है कि कोई पैराशूटर टिकट नहीं ले जाए।

देखिए कांग्रेस की 75 सीटों पर नाम हुए फाइनल –
1.अनूपगढ़- कूलदीप इंदोरा
2.हनुमानगढ़- विनोद लीलावाली
3.नोहर- सूचित्रा आर्य
4.नोखा- रामेश्वर डूडी
5.कोलायत- भंवर सिंह भाटी
6.सूजानगढ़- (SC) भंवरलाल मेघवाल
7.भंवरलाल शर्मा- सरदार शहर
8.सूरजगढ- श्रवण कूमार
9.झुंझनू – विजेन्द्र ओला
10.मण्डावा – रीटा चौधरी  11. सादुलपुर – कृष्णा पुनिया
12.खेतड़ी- डॉच जितेन्द्र
13.लक्ष्मणगढ़ – गोविंद डोटासरा
14.धोद- परसराम मोरदिया या उनका बेटा राकेश मोरदिया
15.दातारामगढ़ – नारायण सिंह का बेटा वीरेंद्र या पोता दिव्यांश
16.श्रीमाधोपुर- दीपेन्द्र सिंह शेखावत
17.कोटपुतली – राजेन्द्र यादव
18.विराटनगर- मान सिंह गुर्जर, इंद्रराज,रामचंद्र सराधना
19.शाहपुरा- कमला बेनीवाल के बेटे आलोक या बहू
20.सिविल लाइंस – प्रताप सिंह खाचरियावास( अगर खुद झोटवाडा ना चाहे तो)
21. बानसूर- शंकुतला रावत
22.कामां- जाहिदा
23.अलवर रूरल- टीकाराम जूली
24.रामगढ़ – जुबेर खान या उनकी पत्नी साफिया
25.डीग कुम्हेर- विश्वेन्द्र सिंह
26.बाड़ी- गिर्राज मलिंगा
27.सपोटरा- रमेश मीणा
28.सीकराय- ममता भूपेश
29.धौलपुर- अशोक शर्मा
30.राजाखेड़ा- प्रधुम्न सिंह या उनके बेटे रोहित बोहर
31.लालसोठ- परसादी मीणा
32.करौली- दर्शन सिंह गुर्जर
33.निवाई- प्रशांत बैरवा
34.अजमेर साउथ- हेमंत भाटी
35.केकड़ी- रधु शर्मा
36.डीडवाना- चेतन डूडी
37.नावा – महेन्द्र चौधरी
38.डेगाना- रिछपाल मिर्धा
39.खण्डार- अशोक बैरवा
40.फलोदी – विजय लक्ष्मी विश्नोई
41.लोहावट- करण सिह उचियाडा
42.मकराणा- जाकिर गैसावत
43.ओसियां- लीला मदेरणा या दिव्या मदेरणा
44.सरदारपुरा- अशोक गहलोत
45.जैसलमेर- सुनिता भाटी
46.पोकरण- सालेह महोम्मद
47.बाडमेर- मेवाराम जैन
48.बायतु- हरीश चौधरी
49.पचपदरा- मदन प्रजापत
50.भीनमाल- समरजीत सिंह
51.साचौर- सूखराम विश्नोई
52.रानीवाडा- रतन देवासी
53.सिरोही- संयम लोढा
54.गोगुंदा- मांगीलाल गरासिया
55.रेवदर- नीरज डांगी
56.वल्लभनगर- गजेंद्र सिंह शक्तावत
57. गढ़ी- कांता भील
58. निम्बाहेड़ा – उदयलाल आंजना
59.बड़ीसादडी- प्रकाश चौधरी
60.बागीदौरा- महेन्द्रजीत सिंह मालवीय
61.भीम- लक्ष्मण सिंह रावत या उनके बेटे
62.राजसमंद- हरी सिंह
63.जहाजपुर- धीरज गुर्जर
64.केशोरायपाटन- सीएल प्रेमी
65.टोंक -सउद साउदी66.सांगोद- भरत सिंह
67.कोटा नोर्थ- शांति धारीवाल
68.अंता- प्रमोद जैन भाया
69.हिंडोली- अशोक चांदना
70.बूंदी- ममता शर्मा या उनका बेटा समरथ
71.उदयपुर- गिरीजा व्यास या उनके भाई
72.सोजत- शोभा सोलंकी
73.मावली- पुष्कर लाल डांगी
74.सवाईमाधोपुर- दानिश अबरार
75.बसेड़ी- खिलाड़ी लाल बैरवा

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending