Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

S-400 मिसाइल से बुरी तरह कांपा पाकिस्तान, घबराहट में कह दी ये बात!

Published

on

s-400

Loading

नई दिल्ली। हाल ही में रुस के साथ हुए S-400 मिसाइल सिस्टम के सौदे के बाद से पाकिस्तान डर कांपने लगा है। दुनिया के ताकतवार देशों से भारत की हो रही डील से पाकिस्तान बुरी तरह घबराया हुआ है।

s-400

भारत और रुस के बीच हुए इस डील के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ डील करने वाले इन शक्तिशाली देशों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इससे क्षेत्र में संतुलन न बिगड़ जाए।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम दक्षिण एशियाई क्षेत्र में हथियारों की रेस के खिलाफ हैं। आपको बता दें कि अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत ने ये डील रुस के साथ की है।

भारत द्वारा खरीदे जा रहे इस मिसाइल सिस्टम से भारत की सुरक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी। कहा जा रहा है कि अगर 36 देश भी भारत पर एक साथ मिसाइल से हमला कर दें तो भारत इन मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर सकता है। साथ ही 72 मिसाइल एक साथ छोड़ सकता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending