Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तनुश्री-नाना विवाद पर दिव्यांका ने कही ऐसी बात, सुनकर होगी आपको भी हैरानी!

Published

on

दिव्यांका

Loading

मुंबई। तनुश्री दत्ता और  नाना पाटेकर के बीच विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। तनुश्री द्वारा लगाए गए आरोपों को नाना ने सिरे से खारिज कर दिया।

खबर है कि इस मुद्दे पर नाना जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखने वाले हैं। तनुश्री के आरोपों पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपना पक्ष तो रखा ही है साथ ही अब छोटे पर्दे के कलाकार भी अब इस मुद्दे पर खुलकर बोलने लगे हैं।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है। दिव्यांका ने नाना-तनुश्री विवाद पर स्पॉटबॉय से कहा, “यदि उनका शोषण हुआ है तो उनके पास कानूनी रास्ता है, क्योंकि इसे 10 साल हो चुके हैं और अब महिलाओं की सुरक्षा को ज्यादा संजीदा तरीके से लिया जा रहा है।” तनुश्री मामले में दिव्यांका त्र‍िपाठी का सीधे तौर पर कहना है कि उन्हें इस मसले से कानूनी रूप से निपटना चाहिए।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending