Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अब शाकाहारी भी चाव से खा सकेगें मछली, जानिए वजह

Published

on

Loading

यूं तो मछली मांसाहारी भोजन की श्रेणी में आता है। केवल नॉन वेजेटेरियन लोग ही इसको खाते हैं। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं, शायद आपको उस पर यकीन न हो। क्या आपने कभी सुना है कि मछली शाकाहारी भोजन भी हो सकता है? नहीं सुना तो अब सुन लीजिए क्योंकि लंदन के एक रेस्टोरेंट में शाकाहारी फिश परोसी जा रही है। लेकिन मछली कैसे शाकाहारी हो सकती है, ये बात समझना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

डैनयिल सटन के नए रेस्टोरेंट के मेन्यू में फिश, चिप्स और कॉकटेल सब कुछ है। लेकिन रेस्टोरेंट का कहना है कि उनकी फिश में फिश ही नहीं है।

रेस्टोरेंट के मालिक सैटन ने कहा कि शाकाहारी मछली के लिए उन्होंने चिप्स सर्व करने का एक्सपेरिमेंट किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और इसकी डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है।

सटन ने बताया, हमने सोचा कि चलो कुछ शाकाहारी बनाते हैं और देखते हैं कि लोगों को यह कितना पसंद आता है। रिजल्ट अच्छा आने पर हमने फुल वेज मेन्यू जारी कर दिया है।

आपको बता दें, वेज फिश केले के फूल और समुद्री पौधे सैम्फायर से बनाई जाती है। इसका टेस्ट फिश की तरह लगता है। इसके बाद इसे डीप फ्राइ भी किया जाता है। जापानी आलू के स्टार्च से शाकाहारी झींगा भी बनाया जाता है। इसे स्कैम्पी के तौर पर सर्व किया जाता है। लदंन के लोग इस नए जायके को खूब चाव से खा रहे हैं।

मांसाहारी न खाने वाले लोगों के लिए ये डिश काफी शानदार है। कमाल की बात तो यह है कि शाकाहारी लोगों के साथ ही साथ मांसाहारी लोगों को भी ये डिश काफी पसंद आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई लोगों को यह फिश से ज्यादा नया वेज मेन्यू लगा जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ये ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending