Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नाना पाटेकर पर लगातार हमला कर रहीं तनुश्री हुईं मौन, मीडिया से बनाई दूरी

Published

on

तनुश्री दत्ता

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तनुश्री के इन आरोपों पर जहां उन्हें कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटी का भी साथ मिल रहा है वहीं कुछ स्टार इससे बचते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि नाना ने तनुश्री द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक नाना 7-8 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं। वहीं नाना पर लगातार हमला बोल रहीं तनुश्री की भी तबियत खराब हो गई है। उन्होंने एक आधिकारिक विडियो जारी कर कहा है कि लगातार बोलने की वजह से उनके गले में सूजन आ गया है जिससे उन्हे बोलने में तकलीफ हो रही है। ऐसे में ज्यादा थकावट की वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई है।

तनुश्री दत्ता ने आगे कहा कि ‘मैं पिछले 8 सालों से इन सब चीजों से दूर हूं और मुझे अकेले ही रहना पसंद है। मैं आध्यात्म के रास्ते पर थीं। ऐसे में मुझे नॉनस्टॉप मीडिया से बात करना पड़ रहा है। इसका असर मेरी तबीयत पर पड़ा है।’

तनुश्री ने कहा कि ‘मैं कुछ दिन आराम करना चाहती हूं जिससे अपनी सारी ताकत इकट्ठी कर सकूं। मैं फिर से जरूर आऊंगी और अपनी बात रखकर लड़ूंगी। यह एक युद्ध है जो अब मैंने खुद के लिए नहीं बल्कि दूसरे लोगों के लिए शुरू कर दी है। यही मेरा काम है।’

आपको बता दें कि तनुश्री द्वारा लगाया गया आरोप 10 साल पुराना है। उनका कहना है कि हॉर्न ओके प्लीज के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे थे।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending