Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जाह्नवी और सारा खान के लिए बजी खतरे की घंटी, बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है ये खूबसूरत लड़की!

Published

on

बॉलीवुड

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स का ही बोलबाला है। हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में जाह्नवी की खूबसूरती के लोग तो दीवाने हुए ही साथ ही उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की।

बॉलीवुड

जाह्नवी की तरह ही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी फिल्मों में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सारा जल्द ही फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

बॉलीवुड

लेकिन इन सब के बीच आज हम आपको ऐसी स्टारकिड के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती के आगे जाह्नवी और सारा भी फेल हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्म एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका की। माहिका की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीरे गणपति के दर्शन के समय की है।

बॉलीवुड

अर्जुन की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी माहिका 16 साल की और छोटी बेटी मायरा 13 साल की हैं। खबरों की मानें तो दो बड़े प्रोडक्शन हाउस की ओर से अर्जुन रामपाल की बेटियों को लॉन्च करने का ऑफर भी मिल चुका है। अभी इस पर अर्जुन का फैसला लेना बाकी है।

बॉलीवुड

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending