Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई जबरदस्त बढ़ोत्तरी, 100 रुपए पहुंचने में महज इतने कदम दूर!

Published

on

पेट्रोल-डीजल

Loading

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से अभी आम लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को एक बार फिर तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई।

अब शनिवार से लोगों को पेट्रोल के लिए 24 पैसे और डीजल के लिए 35 पैसे प्रति लीटर ज्यादा खर्च करने होंगे। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबर्इ में आज पेट्रोल की कीमत ने 90 रुपए प्रति लीटर की तरफ तेजी से एक और कदम बढ़ा दिए हैं।

आज की इस बढोत्तरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.63 रुपए प्रति लीटर हो गई है वहीं मुंबई में पेट्रोल 89.01 के पार पहुंच गया है। डीजल में हुई 25 पैसे की बढोत्तरी के बाद से दिल्ली में डीजल के नए दाम 73.54 पैसे हो गए हैं वहीं मुंबई में डीजल खरीदने के लिए लोगों को आज से 78.07 पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending