Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ये हैं बॉलीवुड के फेमस समलैंगिक सेलिब्रिटी, आखिरी नाम जानकर रह जाएंगे दंग!

Published

on

Loading

समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आ चुका है। अब समलैंगिक संबंधों को समान सामाजिक अधिकार हासिल हो चुके हैं। धारा 377 अब अपराध की श्रेणी से बाहर आ चुका है। इस फैसले पर जहां एक तरफ काफी आलोचनाएं हो रही हैं वही दूसरी ओर समाज का एक बड़ा तबका इस फैसले का स्वागत कर रहा है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटियों ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।

Image Copyright: Google

करण जौहर – बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने अभी तक शादी नहीं की है व सिंगल फादर के रूप में दो बच्चों के पिता भी बन चुके है। हालांकि खुद करण जौहर ने कभी नहीं स्वीकारा है कि वो समलैंगिक हैं। ये सिर्फ अफवाहों में हैं।

Image Copyright: Google

वी जे एंडी – फेमस टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके वी जे एंडी ने खुद स्वीकार किया है कि वो समलैंगिक हैं।

Image Copyright: Google

मनीष मल्होत्रा – बॉलीवुड के पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी समलैंगिक अफवाह के घेरे में हैं। हालांकि खुद मनीष मल्होत्रा ने कभी नहीं स्वीकारा है कि वो समलैंगिक हैं।

Image Copyright: Google

विक्रम सेठ – बॉलीवुड से जुड़े प्रसिद्ध उपन्यासकार विक्रम सेठ भी खुद को एक समलैंगिक बताया है जो सोशल मीडिया पर भी छाया रहा।

Image Copyright: Google

रोहित बाल – बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर रोहित ने खुद ही स्वीकार किया है कि वो एक समलैंगिक हैं|

Image Copyright: Google

पंकज शर्मा उर्फ़ बॉबी डार्लिंग – बॉलीवुड से जुड़े पंकज हमेशा अपने को एक लड़की के रूप में फील करते थे। इसी वजह से ये अब एक पुरुष से स्त्री के रूप में परिवर्तित हो चुके हैं और नाम रखा है बॉबी डार्लिंग।

Image Copyright: Google

इमाम सिद्दीकी – टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 6 के पॉपुलर प्रतियोगी इमाम सिद्दीकी ने इसी शो में खुलेआम खुद को एक समलैंगिक बताया।

Image Copyright: Google

मनीष अरोड़ा – बॉलीवुड से जुड़े फैशन डिजानर मनीष अरोड़ा भी समलैंगिक अफवाह के घेरे में हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending