Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : सलमान खान फिर फंसे मुश्किलों में, अदालत के आदेश पर दर्ज होगी FIR

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आजकल फिर विवादों में हैं और इस बार विवाद की वजह उनकी आने वाली फिल्म ‘लवरात्रि’ है। इस फ़िल्म को को लेकर विवाद गहरा गया है। कथित तौर पर इस फ़िल्म को हिंदू धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और ‘नवरात्रि’ त्यौहार का माखौल उड़ाने की बात कही जा रही है। इस पूरे मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर की अदालत ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है।

दरअसल, एक वकील सुधीर ओझा ने आपत्ति जताई थी कि ‘लवरात्रि’ फिल्म का टाइटल धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। इस मामले में सुनवाई के बाद मुजफ्फरनुर पूर्वी के एसडीजीएम ने सलमान खान समेत सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ‘लवरात्रि’ से जुड़े लोगों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि फिल्म “अश्लीलता को बढ़ावा देती है” का निर्माण किया गया तथा उसके प्रदर्शन का समय आगामी 5 अक्तूबर दुर्गा पूजा के समय किया जाने वाला है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म ‘लवरात्रि’ के टेलर की रिलीज के मौके पर भी मौजूद रहे थे। आयुष शर्मा और वरीना हुसैन इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending