Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शादी से पहले लड़की ने कर दी ऐसी डिमांड, सुनकर उड़े ससुरालवालों के होश!

Published

on

लड़की

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश से एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जा रहा है। यहां एक लड़की ने शादी से पहले ससुराल पक्ष से ऐसी डिमांड रख दी की लड़के वाले भी चौंक गए।

लड़की का नाम प्रियंका भदोरिया है। प्रियंका ने अपने ससुराल वालों से साफ कह दिया कि जब तक वे 10 हजार पौधे नहीं लगाएंगे, वो शादी नहीं करेंगी।

ससुराल वालों को ये सुनना थोड़ा अजीब जरूर लगा लेकिन उन्होंने प्रियंका की मांग मान ली और बीते शुक्रवार घूमधाम से उन्होंने प्रियंका के साथ अपने बेटे की शादी करवा दी।

आपको बता दें कि प्रियंका भिंड के किशीपुरा गांव की रहने वाली हैं। इस गांव की परंपरा है कि शादी से पहले पहले दुल्हन से पूछा जाता है कि उसे क्या चाहिए। आमतौर पर लड़कियां गहने, कपड़े मांगती हैं लेकिन प्रियंका ने इन चीजों से इतर पेड़ लगाने की शर्त रख डाली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका को बचपन से ही पेड़ो से प्यार है। वह 10साल की उम्र से पौधे लगा रही है। इत्तेफाक की बात यह है कि प्रियंका की शादी भी इंटरनेशनल अर्थ डे के दिन ही हुई।

इस बारे में प्रियंका के पति रवि चौहान भी अपनी पत्नी का पूरा सपोर्ट करते नजर आए। रवि को खुशी है कि उनकी पत्नी को पर्यावर्ण से इतना प्यार है।

प्रादेशिक

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 के पास वॉच टावर पर गोलियां चलने की आवाज सुनाई पड़ने के बाद लोगों ने देखा कि सिपाही की गर्दन में गोली लगी है। कांस्टेबल को एयरपोर्ट के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक जवान की पहचान सी विष्णु (25) के रूप में हुई है। वह 2022 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। वह मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला था।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर पर स्थिति तनावग्रस्त है। सीआईएसफ के शीर्ष अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, इस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पूरी कहानी पता चल सके।

Continue Reading

Trending