Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

प्रमुख उद्योगपति बीके बिड़ला की पत्नी सरला का निधन

Published

on

Sarala_Birla

Loading

कोलकाता। प्रमुख उद्योगपति बी. के. बिड़ला की पत्नी सरला बिड़ला का शनिवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। बिड़ला परिवार के सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। सरला एक जानीमानी भाषाविद् भी थीं।

सुबह 9:30 के आसपास उनका निधन हो गया और केओरताला श्मशान पर दाह संस्कार के लिए रविवार को उनका शव कोलकाता ले जाया जाएगा। सरला (90) की शादी 1942 में बी. के. बिड़ला के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां जयश्री और मंजुश्री हैं और उनके पति इस समय 94 वर्षों के हो चुके हैं। उनके बेटे आदित्य विक्रम का निधन 1995 में हो गया था। सूत्रों ने कहा कि अधिक आयु में पैदा होने वाली जटिलताओं के कारण सरला का निधन हुआ है।

अपने पति के साथ मिलकर सरला ने देश भर में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, अशोक हॉल ग्रुप ऑफ स्कूल्स, महादेवी बिड़ला वर्ल्ड अकादमी, जी. डी. बिड़ला सेंटर फॉर एजुकेशन, बी. के. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जैसे 45 शिक्षण संस्थान खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जिंदगी में शिक्षा में बेहतर रहने के अलावा उनकी तैराकी और घुड़सवारी में भी गहरी रुचि थी। बाद की जिंदगी में उन्होंने फ्रेंच में रुचि दिखाई और अध्ययन जारी रखा।

एक सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी बृजलाल बियानी और सावित्री देवी की संतान के रूप में सरला का जन्म 23 नवंबर 1924 को राजस्थान के कुच्छामान में हुआ था। सरला पर महादेवी वर्मा और हरिवंश राय बच्चन की कविताओं का गहरा प्रभाव था। लता मंगेशकर, आशा भोंसले और देवानंद जैसी मशहूर हस्तियों के भी वह काफी करीब थी। सरला देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और दलाई लामा से भी गहरे रूप से जुड़ी रही।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending