Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

स्पोर्टी अंदाज में नजर आया तैमूर, क्यूटनेस देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

Published

on

Loading

बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान और करीना कपूर खान से ज्यादा पॉपुलर उनके बेटे तैमूर अली खान हैं। स्टार किड तैमूर अली खान रोज अपनी क्यूट स्माइल से फैंस को दीवाना बनाते रहते हैं।

शुक्रवार की शाम घूमने निकले तैमूर अली खान को कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया। हाल ही में उनकी कुछ और फोटोज इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक – तैमूर ने Ralph Lauren की प्रिंटेड व्हाइट टी-शर्ट, यलो शॉर्ट्स और क्यूट व्हाइट शूज पहने थे। तैमूर की ये प्रिंटेड टी-शर्ट Polo Bear Collection से थी। जिसकी कीमत 37 डॉलर यानी 2,622 रु. थी।

तैमूर की ये फोटोज वाकई बहुत क्यूट हैं। इन फोटोज में तैमूर अपनी नैनी के साथ नहीं बल्कि अकेले ही घूमते नजर आ रहे हैं।

इन फोटोज में तैमूर चेहरे से काफी शैतान लग रहे हैं।

तैमूर की क्यूट सी स्माइल देख आप भी इनके फैन हो जाएंगे। हर रोज इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले तैमूर इन फोटोज में बिल्कुल रणधीर कपूर की तरह लग रही हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending