Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘कोर्ट’ फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार, निर्देशक हैरान

Published

on

कोर्ट, निर्देशक चैतन्य तम्हाने, सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, उषा बणे, विवेक गोम्बर, प्रदीप जोशी

Loading

मुंबई| निर्देशक चैतन्य तम्हाने की फिल्म ‘कोर्ट’ ने मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। चैतन्य इस खबर से आश्चर्यचकित हैं। चैतन्य ने बताया, “मुझे नहीं मालूम था कि आज राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हो रही है। मेरे और मेरी टीम के लिए यह एक बहुत बड़ा आश्चर्य है।” उन्होंने कहा, “हमारी फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होनी है और यह फिल्म के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। अब ज्यादा लोगों को इस फिल्म के बारे में जानने को मिलेगा।”

चैतन्य ने कहा कि ‘कोर्ट’ की पूरी टीम राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से ‘रोमांचित’ है। उन्होंने कहा, “मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता था।” उषा बणे, विवेक गोम्बर और प्रदीप जोशी अभिनीत ‘कोर्ट’ अदालत की एक सुनवाई के बारे में है।

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending