Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

BREAKING: यूपी के बरेली में हुआ दर्दनाक हादसा, मिट्टी धंसने से 6 मजदूर हो गए जिंदा दफन

Published

on

यूपी

Loading

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक निजी टेलीकॉम कंपनी के लिए भूमिगत केबल बिछाते समय कुछ मजदूर ज्यादा बारिश होने की वजह से अचानक गहरे गड्ढे में फिसल गए, जिसके बाद गड्ढे की दीवार उनके ऊपर गिर गई जिससे गढ्ढे में फंसे सारे मजदूर मिट्टी में दब गए।

इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बारिश की वजह से मजदूर फिसलकर गड्ढे में गिर गए थे जिसके बाद उनपर अचानक दीवार ढह गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज ने घटनास्थल पहुंचे जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending