Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘कुरकुरे में प्लास्टिक है’ कहना पड़ेगा मंहगा, बुरी तरह फंस सकते हैं आप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। क्या आपने कभी पेप्सिको इंडिया कंपनी के नमकीन उत्पाद ‘कुरकुरे’ में प्लास्टिक होने की बात कही या सुनी है? अगर सुनी है तो उसे भूल जाइये और भूल कर भी ऐसी बात फेसबुक या ट्विटर पर न लिखिएगा। पेप्सी कंपनी ने इस बारे में अपने तेवर कड़े कर लिए हैं और अब ऐसी पोस्ट करने वाले लोगों को कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं।

क्या कुरकुरे में प्लास्टिक है – पेप्सिको इंडिया कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा है कि उसके स्नैक कुरकुरे को लेकर काफी लंबे से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया था कि इसको बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है। अगर कोई व्यक्ति कुरकुरे को जलायेगा तो फिर उसमें से प्लास्टिक के कण निकलेंगे।

पेप्सिको इंडिया ने सोशल मीडिया कंपनियों से 2.1 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। कंपनी का कहना है कि इन साइट्स ने कुरकुरे ब्रांड के खिलाफ अपमानजनक और गुमराह करने वाली सामग्री को फैलाने की इजाजत दी।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद फेसबुक और ट्विटर ने ऐसे पोस्ट करने वाले यूजर्स की पहचान करनी शुरू कर दी और उन्हें मैसेज भेजकर बताया कि उनके एकाउंट की डिटेल सिविल सूट के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में जमा कराई गई है।

पेप्सिको ने ऐसी पोस्ट का पूरा विवरण लिंक के साथ अदालत में जमा किया है।  इसमें फेसबुक के 3412 लिंक और 20,244 पोस्ट हैं। इसके अलावा ट्विटर के 562 लिंक, यूट्यूब के 242 लिंक और इंस्टाग्राम के 6 लिंक शामिल हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending