Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

व्लादिमीर पुतिन बनाना चाहते हैं ट्रम्प को अपना मेहमान, लेकिन क्यों?

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विश्व के दो सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका और रूस के आपस में कैसे रिश्ते हैं इससे पूरा विश्व वाकिफ़ है। रुस के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मेहमान के रूप में अपने देश आने का न्योता दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मेहमान के रूप में मॉस्को बुलाना चाहते हैं।

अमेरिका ने फ़ैसले का किया स्वागत:

अमेरिका ने रूस के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने साउथ अफ्रीका पहुंचे पुतिन ने कहा कि, “दोनों देशों में एक और शिखर सम्मेलन के लिए ‘उचित परिस्थितियों’ की आवश्यकता थी।” पिछले सप्ताह दोनों नेता हेलसिंकी समिट में मिले थे, जिसके बाद अमेरिकी राजनीति में इसे बहुत ही उग्र रूप से देखा गया था।

दो परमाणु शक्तियों के बीच संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं ट्रम्प:

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रम्प एक और शिखर सम्मेलन को लेकर उत्साहित थे। ट्रम्प ने कहा है कि वह दो परमाणु शक्तियों के बीच संबंधों को बेहतर बनाना चाहता है, जिनके संबंध शीत युद्ध के बाद पिछले कुछ वर्षों से सही नहीं चल रहे हैं।

जल्द वॉशिंगटन पहुंच सकते है राष्ट्रपति पुतिन:

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के वॉशिंगटन पहुंचने की उम्मीद है और औपचारिक निमंत्रण मिलने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के लिए भी मॉस्को जाने के दरवाजे खुले हैं।” बता दें कि 2016 अमेरिका चुनाव में मास्को के हस्तक्षेप के सवाल पर पुतिन का सही से सामना नहीं कर पाने की वजह से ट्रंप को उनके ही घर में नेताओं ने घेर लिया था। हेलसिंकी समिट को लेकर अमेरिकी नेताओं ने ट्रंप को पुतिन से कमजोर तक बताया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending