Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अब ‘भारत’ में नहीं दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप!

Published

on

Loading

देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा 2 साल बाद फिल्म “भारत” से बॉलीवुड में वापसी कर रही थी। लेकिन हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की ”भारत” छोड़ दी है। खबर की पुष्टि फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने की है। बता दें कि फिल्म भारत के जरिए सलमान-प्रियंका करीब 1 दशक बाद साथ काम करने जा रहे थे।

साभार – INTERNET

अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर लिखा- ”हां, प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। ‘टीम भारत’ प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते है।” साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट के ज़रिए प्रियंका और निक की शादी का हिंट भी दिया। यकीन नहीं, तो आप खुद यहां देख सकते हैं।

साभार – INTERNET

भारत छोड़ने को लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की शादी का ही हवाला दिया गया है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि एक्ट्रेस ने कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है, जिसकी वजह से वे ”भारत” की शूटिंग करने में असमर्थ थीं। खैर, वजह निक से शादी है या कुछ और जल्द ही फैंस के सामने आ ही जाएगी।

साभार – INTERNET

सलमान खान की फिल्म ”भारत” की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मूवी में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू भी काम कर रहे हैं। वहीं प्रियंका ने भारत के अलावा सोनाली बोस की The Sky is Pink भी साइन की है। इसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर नजर आएंगे। अब एक्ट्रेस ये दूसरी फिल्म करती हैं या इसे भी छोड़ती हैं, अभी साफ नहीं है।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending