IANS News
सड़क दुर्घटना में झारखंड ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष की मौत
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/07/Olympic-logo20180725154910_l.jpg)
रांची, 25 जुलाई (आईएएनएस)| झारखंड ओलम्पिक संघ (जेओए) के उपाध्यक्ष राशिद खान और उनकी पत्नी की बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना लोहरदग्गा जिले में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय खान रांची से अपने परिवार के साथ अपने घर जा रहे थे, जब उनकी कार एटा बारही गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।
खान की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
इस दुर्घटना में खान की बहू, पोता और कार चालक बुरी तरह से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खान कई वर्षो से लोहरदग्गा फुटबाल संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष थे। उनकी मौत पर कई नेताओं और खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
मुख्य समाचार2 days ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
नेशनल2 days ago
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
दलित राजनीति का ‘नगीना’ बने चंद्रशेखर
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा पीएम का पहला फैसला : योगी आदित्यनाथ
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका
-
नेशनल2 days ago
चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण डिप्टी सीएम
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नये मंत्रियों को दी बधाई
-
नेशनल3 days ago
मोदी कैबिनेट के तीन करोड़ नये आवास बनाने के निर्णय का सीएम योगी ने किया स्वागत