Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सोशल मीडिया से गिरफ्त में आया मोटरसाइकिल चालक दंपत्ति

Published

on

पणजी,मोटरसाइकिल,सोशल-मीडिया,पुलिस,व्हाट्सएप्प,फेसबुक,भाजपा,विधायक

Loading

पणजी | नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल चलाने के शौकीन एक दंपत्ति को यहां के मंडोवी पुल पर मोटरसाइकिल चलाना काफी महंगा पड़ गया। इस दंपत्ति की नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल चलाने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई, जिसके बाद यातायात पुलिस ने उन्हें खोज निकाला और उन पर जुर्माना लगाया। पुलिस ने कहा कि यह दंपत्ति मध्य प्रदेश से यहां आया था और राजधानी के एक सितारा होटल में रह रहा था।

पुलिस ने उन पर खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाने के आरोप में 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप्प और फेसबुक पर दंपत्ति की तस्वीर में पुरुष मोटरसाइकिल चलाते हुए दिख रहा है और उसकी महिला साथी मोटरसाइकिल की टंकी पर लेटी हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम मोटरसाइकिल के नंबर से दंपत्ति का पता लगाने में सफल रहे। मोटरसाइकिल का नंबर फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर जारी तस्वीरों में से एक तस्वीर में नजर आ रहा था। हमने उनपर खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाने के लिए जुर्माना लगाया है।” संत आंद्रे विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक विष्णु वाघ ने भी खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाने की निंदा की।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending