Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली लड़की को ऐसी सज़ा मिली जिसे आप भी जायज़ नहीं ठहराएंगे

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाली 18 साल की एक लड़की का उसी के स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के से अफेयर हो गया। मेल मुलाकातों का दौर चला, इसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई। इस बात का पता जब कॉलेज प्रशासन को चला तो उसे जो सज़ा मिली उसे बिल्कुल भी जायज़ नहीं ठहराया जा सकता। कॉलेज ने उसे आगे पढ़ने से मना कर दिया। इतना ही नहीं हद तो तब पार हो गई जब मैडी नामा की उस लड़की को असेंबली में सारे स्टूडेंट्स और उनके परिवार वालों के सामने खड़ा करवाकर अपने किए की माफी मांगने को कहा गया।

चूंकि, मैडी की प्रेग्नेंसी के बारे में सभी को पता चल गया था, इसलिए उसके घर के आसपास के लोगों ने मैडी की फैमिली पर जानलेवा हमला भी किया। मैडी अपने ग्रेजुएशन स्कूल की मेधावी स्टूडेंट्स में गिनी जाती हैं। वो अपने स्कूल के स्टूडेंट कॉन्सिल की प्रेसिडेंट हैं। साथ ही सॉकर टीम की भी वाइस प्रेसिडेंट हैं। लेकिन प्रेग्नेंट होने के बाद मैडी को इन पोस्ट्स से भी हटा दिया गया।

मैडी के परिवार वालों ने प्रेग्नेंट होने के बाद उसे पूरी तरह से सपोर्ट किया है। मैडी ने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया है। लेकिन इस डिसीजन के कारण, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending