Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, ‘मुझे गेस्ट हाउस में बुलाकर…’

Published

on

एक्ट्रेस

Loading

मुंबई। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड या फिर क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री कास्टिंग काउच की समस्या लगभग हर जगह देखने को मिलती है। कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कई दिग्गज एक्टर और एक्ट्रेसेस अपनी राय रख चुके हैं। कुछ दिनों पहले साउथ की एक्ट्रेस सरेआम टॉपलेस होकर कास्टिंग काउच का विरोध जता चुकी हैं।

एक्ट्रेस

अब इस मुद्दे पर एक और एक्ट्रेस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। साउथ फिल्मों में सह-कलाकार का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अमानी ने कास्टिंग काउच पर अपनी आपबीती बताई। एक इंटरव्यू के दौरान अमानी ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच को काफी करीब से देखा है।

एक्ट्रेस

अमानी ने बताया, ‘मुझे अक्सर नई प्रोडक्शन कंपनी से फोन आया करते थे। वह मुझसे कहते थे कि तुम अपनी मां के बिना गेस्ट हाउस में मिलने आओ। मैं उन लोगों के इरादों को जल्दी ही भाप गई थी। एक्ट्रेस ने कहा तमिल इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है लेकिन उन्होंने कभी भी प्रतिष्ठित फिल्ममेकर और प्रोडक्शन कंपनी से ऐसा कुछ नहीं देखा।’

एक्ट्रेस

साउथ एक्ट्रेस ने बताया कि ज्यादातर नए प्रोडक्शन हाउस वाले ही कास्टिंग काउच के लिए एक्ट्रेस को मजबूर करते हैं। आपको बता दें कि अमानी शादी के बाद कुछ वक्त से फिल्मों से दूर है लेकिन जल्द ही फिल्मों में दोबारा वापसी करने वाली हैं। अमानी कई सारी तेलगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें आ नालूगुरू, देवस्तनम, चंदामामा कथालू शामिल हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending