ऑफ़बीट
आकाश की शादी में 60 लाख की साड़ी पहनेंगी नीता अंबानी, यहां हो रही है तैयार
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश की शादी के लिए खास तैयारियां की हैं। सबसे अमीर व्यक्ति की पत्नी नीता अंबानी की तैयारी भी काफी महंगी है। और हो भी क्यों न, नीता अंबानी अपने महंगे शौक के लिए जो जानी जाती हैं। इसमें किसी भी तरह का कोम्प्रोमाईज़ उन्हें पसंद नही है।
मंहगी हैंडबैग और घड़ियों का है शौक – नीता अंबानी को मंहगी हैड़ बैग्स के साथ घड़ियों का भी शौक है। उनके पास बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड हैं,जिनकी कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए से शुरू होती है।
मंहगी जूतो का है शौक – यही नहीं उन्हें जूतों का ऐसा शौक है कि वो कभी अपने जूते रिपीट नहीं करती हैं। इंसान की पहचान उसके जूतों से होती है और नीता अंबानी इस बात को बहुत गंभीरता से लेती दिखाई देती हैं। बता दें कि उनके पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इनकी कीमत एक लाख रुपए से शुरू होती है।
आकाश की शादी में 60 लाख की साड़ी पहनेंगी नीता – नीता अंबानी अपने बेटे की शादी में 60 लाख रुपये की साड़ी पहनने वाली है। इस खबर की पुष्टि उन कारीगरों ने खुद की है जो साड़ी बना रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नीता अंबानी पहले भी एक शादी में 40 लाख की साड़ी पहन चुकी है। जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में आई थी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप के CEO पीरामल नाथवानी के बेटे की शादी में नीता अंबानी 40 लाख की डिजाइनर साड़ी पहनी थी। चेन्नई के कांचीपुरम के 36 महिला कारीगरों ने इसे बनाया था। 8 किलो की इस साड़ी के बनाने में एक साल लगा था।
इस साड़ी को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस बार शायद अपने ही रिकॉर्ड को खुद नीता अंबानी तोड़ने वाली है। इस बार साड़ी का वजन 10 किलो होने वाला है। अबकी बार वही कारीगर मिलकर इस साड़ी को बनाने में लगे है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल1 day ago
मणिशंकर अय्यर के पाक प्रेम पर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
-
नेशनल1 day ago
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान के पास एटम एटम, उसको इज्जत दे भारत
-
नेशनल2 days ago
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले PM मोदी- राम को कांग्रेस भारत के विचार के खिलाफ बताती है
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
कन्नौज में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, बोले- यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने वाला है
-
नेशनल1 day ago
खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
-
बिजनेस1 day ago
जियो के नए ‘OTT स्ट्रीमिंग प्लान’ में आपको मिलेंगे 15 OTT ऐप, साथ में अनलिमिटेड डेटा का तोहफा