Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यहां है दुनिया की सबसे डरावनी जगह, भूतिया है या नहीं इसका फैसला आप कीजिए

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कई बार किस्से कहानियों में आपने भूत-प्रेत या किसी आत्मा की उपस्थिति की बात सुनी होगी। कई लोग इन बातों की गफ़लत में आ जाते हैं और डर का शिकार हो जाते हैं तो कुछ लोग सच्चाई से वाकिफ़ रहते हैं। लेकिन एक किस्सा हमारे सामने आया है जिसे सुनने के बाद ये फैसला करना मुश्किल हो गया है कि इन बातों पर विश्वास किया जाए या नहीं।

 

इस जगह को ‘डॉल्स आइलैंड’ कहा जाता है। ये मेक्सिको में मौजूद है। सन् 1950 में यहां एक आदमी रहने आया था। एक दिन उसे ज्ञात हुआ कि इस जगह पर एक छोटी-सी बच्ची की आत्मा है। वह उसके लिए बहुत सी डॉल्स लेकर आया और इस जगह पर लगा दिए। पर ऐसा करने से उसे कोई लाभ नहीं मिला। वह आदमी बाद में डर के मारे अपने घर वापस चला गया। उस आदमी ने इस घटना के बारे में अपने परिवार को बताया पर किसी ने विश्वास नहीं किया। अगले दिन उसी आदमी की बॉडी उसी जगह पर मिली जहां से वो डॉल्स लगाकर अपने घर गया था।

उस हादसे के बाद से आज भी इस जगह का नाम सुनते ही लोगों की रूह काँप जाती है। इंटरनेट पर घूमते हुए हमें इस कहानी का पता चला। हम इसके सच्चे या झूठे होने का दावा नहीं करते और न ही किसी प्रकार के भूत-प्रेत की बातों की पुष्टि करते हैं। हम पूरी तरह से हर अंधविश्वास का ज़ोरदार खंडन करते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending