Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस गांव के लोग दूसरों की बीवी चुराकर करते हैं शादी, 7 दिनों तक करते हैं ये काम!

Published

on

शादी

Loading

नई दिल्ली। अगर आपसे कहा जाए कि एक ऐसा भी देश है जहां शादी करने के लिए दूसरे की बीवी को चुरानी पड़ती है तो आपको शायद हैरानी होगी। लेकिन ये बात पूरी तरह से सही है। पूरी दुनिया में कई जातियां और जनजातियां बसती हैं। इनकी अनेकों परम्पराएं व रीति रिवाज हैं जो इतनी विचित्र हैं कि आप इनके बारे में जितना जानोगे उतनी ही अधिक आपको हैरानी होगी। इन्हीं में से एक जनजाति की विचित्र परम्परा के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

पश्चिमी अफ्रीका की बोदब्बे जनजाति के लोग एक दूसरें की बीबियों को चुराकर शादी करते है ,इस तरह की शादी इस जनजाति के लोगो की पहचान है। इस रिवाज के मुताबिक यहां के लोग पहली शादी अपनी मर्जी से कर सकते हैं लेकिन दूसरी शादी के लिए उन्हें दूसरो की बीवी चुरानी पड़ती है।

इस परम्परा को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर व तरह-तरह का मसाला लगाकर बताया जाता है लेकिन हम आपको इससे जुड़ी सही जानकारी देंगे। पश्चिमी अफ्रीका में  ‘वोदाबे’ जनजाति जिनके बारे में कहा जाता है कि यहां एक अजीब परम्परा सदियों से चली आ रही है। इस परम्परा के तहत वोदाबे जनजाति के लोग एक दूसरें की बीबियों को चुराकर शादी करते हैं। क्या इस बात पर आपको यकीन होगा ?

जी हां, यह हकीकत है कि इस तरह की शादी इस जनजाति के लोगों की पहचान बन चुकी है। इस रिवाज के अनुसार यहां पहली शादी घर वालो की मर्जी से होती है, मगर दूसरी शादी करने के लिए यहां पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करना पड़ता है। सुनने में भले ही यह अटपटा लगे लेकिन यह सच है।

शादी

इसके लिए यहां हर वर्ष ‘गेरेवॉल फेस्टिवल’ का आयोजन होता है। वोडाबे कैलेंडर में इस आयोजन के लिए सबसे महत्वपूर्ण तिथि को चुना गया है। यह बरसात के मौसम के अंत में सितंबर महीने के दौरान मनाया जाता है। इस दौरान ये जनजाति जश्न मनाने के लिए एक जगह एकत्रित होती है। वोडाबे जनजाति के लोग  इस फेस्टिवल को सात दिन और सात रात तक मनाते हैं।

शादी

मेले में लड़के चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाओं को अपनी और आकर्षित करते हैं। इस दौरान ऐसा सौंदर्य पृष्ठ देखने को मिलता है जो किसी भी मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट से कम नहीं होता। इनमें जनजाति के सबसे सुंदर लड़के शामिल होते हैं और फिर इनके बीच होता है सबसे बेहतर के लिए चुनाव। इस मौके पर सबसे ज्यादा खतरा सबसे खास लड़के को ही होता है क्योंकि वह पूरे आयोजन के दौरान निशाने पर होते हैं

शादी

आयोजन में यहां लोकगीत का मौका मिलता है। इसी दौरान ये लड़के दूसरों की पत्नी का दिल को जीतने की कोशिश करते हैं। ऐसा करते हुए उन्हें बस एक बात का ध्यान रखना होता है कि महिला का पति ये सब न देख रहा हो। महिला के मान जाने के बाद पुरुष पहले से शादीशुदा महिला को लेकर भाग जाता है बाद में दोनों का विवाह समुदाय के लोग करवा देते हैं और इस तरह के विवाह को लोग प्रेम विवाह मानकर स्वीकार कर लेते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending