IANS News
देश में हाथ से मैला उठाने वालों की आधी आबादी उत्तर प्रदेश में : सर्वेक्षण
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/06/social-justice-minister20180627212831_l.jpg)
अहमदाबाद, 27 जून (आईएएनएस)| केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, देश में मौजूद हाथ से मैला उठाने वालों की आधी से अधिक संख्या उत्तर प्रदेश में है। यह अमानवीय प्रथा सदियों से चली आ रही है। हाथ से मैला उठाने वालों पर 2018 की सर्वेक्षण रपट के अनुसार, देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में 28,796 लोग आज भी हाथ से मैला उठाते हैं। सर्वेक्षण के लिए लगाए गए पंजीकरण शिविरों में कुल 53,236 मैला उठाने वालों की संख्या पंजीकृत की गई है।
हालांकि, ये आंकड़े सर्वेक्षण किए गए 18 राज्यों में से सिर्फ 12 राज्यों के हैं। बाकी के छह राज्यों के आंकड़े मांगे गए हैं।
इसके अलावा ये आंकड़े देश के 600 जिलों में सर्वेक्षण के पहले चरण में चुने गए 121 जिलों के हैं। सर्वेक्षण में पाया गया है कि मध्य प्रदेश में हाथ से मैला उठाने वालों की संख्या 8,016 है और राजस्थान में 6,643 है।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि गुजरात में सिर्फ 146 पंजीकृत मैला उठाने वाले हैं, जहां मैनहोल में मरने वाले मजदूरों की संख्या बहुत ज्यादा है। सीवेज पाइपलाइनों में प्रवेश करने वाले मजदूर सीवर लाइनों के अवरोध को हाथ से साफ करते हैं। यह कार्य हाथ से मैला उठाने के समान ही अमानवीय है।
यह सर्वेक्षण तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किया गया है। इसका विषय ‘स्वच्छता का सामाजिक विज्ञान’ था, जो सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विसेज ऑर्गनाइजेशन से प्रेरित है। सुलभ एक गैर सरकारी संगठन है, जो हाथ से मैला उठाने वालों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहा है। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बिंदेश्वर पाठक इसके प्रमुख हैं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
ऑफ़बीट16 hours ago
गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात
-
नेशनल2 days ago
RSS नेता इंद्रेश कुमार का बीजेपी पर निशाना, कहा- अहंकार किसी का नहीं टिका, फिर किसी राजनीतिक दल की क्या बिसात
-
मनोरंजन2 days ago
इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अवैध नशे के खिलाफ जारी है योगी सरकार का एक्शन, एक सप्ताह में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त और नष्ट
-
प्रादेशिक2 days ago
यूपी: नदियों, झीलों, अमृत सरोवरों के साथ ही पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों पर मनाया जाएगा योग दिवस
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अयोध्या: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने
-
ऑफ़बीट2 days ago
आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, डॉक्टर ने नट्स समझकर चखा, फिर निकल गई चीख
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे