उत्तराखंड
डोका : पहाड़ों का बैकपैक और महिलाओं का हमराही
” रस्मों के पहाड़ों, जंगलों में, नदी की तरह बहती , कोंपलो की तरह फूटती । ज़िंदगी की आंख से दिन-रात इस तरह, और कोई झरता है क्या ? ऐसा कोई करता है क्या ? … सच में औरतें बेहद अजीब होती हैं ।” ….. गुलज़ार
महिलाओं के संघर्ष को बयां करती गुलज़ार साहब की लिखी गई ये पंक्तियां सचमुच में महिलाओं के हर दिन की कहानी बयां करती हैं। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग ज़िले के सारी गांव की रहने वाली गंगादेवी नेगी ( 36 वर्ष ) सुबह जल्दी उठती हैं। बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने के बाद हाथों में छोटी सी हसियां लिए खेत की ओर चल देना उनकी हर रोज़ की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग ज़िले के उखीमठ ब्लॉक में करीब 54 किमी. पूर्वोत्तर दिशा में स्थित सारी गांव में बांस की बनी बड़ी सी टोकरी अपने पास रखे खेत में जानवरों के लिए चारा काट रही गंगादेवी से खास टोकरी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया,” पंद्रह साल पहले जब शादी के बाद गांव आए थे, तब सास ने डोका थमा दी। खेत मे चारा काटने के बाद इसी में घास लाते हैं।”
डोका बांस की बनी टोकरी होती हैं, ये कई प्रकार की होती हैं। इसको उत्तराखंड के कई हिस्सों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है।
उत्तराखंड की महिलाओं और डोका का बहुत ही गहरा रिश्ता होता है। बांस की बनी ये टोकरियां महिलाओं की मेहनत का परिचय देती हैं। ठेठ पहाड़ी शैली में बनी ये खास कृषि टोकरी उत्तराखंड के उखीमठ, केदारनाथ, पिथौरागढ़ व ऊपरी पर्वती क्षेत्रों की महिलाएं अधिक प्रयोग करती हैं।
पर्वती संस्कृतिक उत्थान मंच, हल्द्वानी ( उत्तराखंड) के प्रमुख चंद्रशेखर तिवारी ( 68 वर्ष) बताते हैं, ” उत्तराखंड में रिंगाल (एक खास तरह का पहाड़ी बांस) खूब पाया जाता है। अधिकतर बांस की टोकरी इसी बांस की बनती हैं। रिंगासल अधिकतर पिथौरागढ़, मुंशियारी और रूद्रप्रयाग जैसे क्षेत्रों में देखने को मिलता है।” उन्होंने आगे बताया कि रिंगाल की बनी टोकरियां कई आकार की होती हैं और इनका प्रयोग भी अलग- अलग कामों के लिए होता है।
उत्तराखंडी टोकरियों के प्रकार –
नाम – काम
टोकरी – अनाज रखने वाली टोकरी
डोका – बड़े आकार वाली कृषि के कामों में आने वाली टोकरी
डलिया – गहरी टोकरी घर का सामान रखने की टोकरी
पुथुका – अनाज व सामान रखने टोकरी
दवाक / रूंगडा – दो कवच वाली टोकरी भारी सामान रखने के लिए, कभी-कभार बच्चों को भी रखा जाता है।
” ये महिलाएं किसी आम शहरी महिलाओं से बिलकुल भी भिन्न नहीं हैं। ज़्यादातर शहरी कामकाजी महिलाएं दफ्तर या रोज़ाना की शॉपिंग के वक्त हैंडबैग या बैकपैक ( पीठ में टांगने वाले झोले) का प्रयोग करती हैं। उसी शैली में पहाड़ों पर रहने वाली अधिकतर महिलाएं रोज़ाना के कामकाज में डोका का प्रयोग करता हैं। ” चंद्रशेखर तिवारी।
सारी गांव के नज़दीक देवरिया ताल के रास्ते पर पड़ने वाले अोमकार, रत्नेश्वर महादेव मंदिर के परिसर से सटे हुए घर में नंदारानी ( 40 वर्ष) डोका का प्रयोग घरेलू सामान लाने ले जाने के लिए करती हैं। सारी गांव में लगने वाली स्थानीय बाज़ार से सामान खरीदकर घर लाने के लिए नंदारानी की तरह ही गांव की बाकी महिलाएं डोका का प्रयोग करती हैं।
” कंधे पर डोका लाद कर कभी-कभी हम बहुत दूर निकल जाते हैं। ये बहुत बड़ा होता है, इसमें सामान भी ज़्यादा आ जाता है। यहां पर आपको हर घर में तीन से चार डोका ज़रूर मिल जाएंगे। ये हमारे लिए बहुत काम का है।” नंदारानी बताती हैं।
पर्वती संस्कृतिक उत्थान मंच के मुताबिक पहाड़ी हस्तकला से निर्मित टोकरियों का बड़ा महत्व है। इसे उत्तराखंड ही नहीं असम, हिमाचल व सिक्किम में कुछ भागों में रहने वाली महिलाएं व पुरूष बड़े ही गर्व से पहनते हैं। क्योंकि इन टोकरियों से ही उनका दैनिक कामकाज जुड़ा होता है, इसलिए पहाड़ों पर इन टोकरियों को बड़ी हिफाज़त से रखा जाता है।
पहाड़ी बांस से बना डोका का वज़न औसतन एक से डेढ़ किलो होता है। इस टोकरी को लेकर महिलाएं दूर पहाड़ों तक निकल जाती हैं। टोकरी, डोका, डलिया, दवाक और पुथुका जैसे नाम आपको उत्तराखंड के हर पहाड़ी गांव में सुनने को मिल जाएंगे, लेकिन उत्तराखंड की महिलाओं के लिए ये महज़ एक टोकरी ही नहीं , ये उनके जीवन का अहम अंग बन चुका है।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
ऑटोमोबाइल19 hours ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल1 day ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील